
रतलाम। शबरी सन्देश सामाजिक कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई । बैठक को सम्बोधित करते हुए शैतान सिंह हाड़ा ने कहा कि समिति द्वारा 1 नवम्बर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा । साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जन सहयोग से नशा मुक्ति के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना तथा ठंड के मौसम को देखते हुए$ जरूरतमंद बुजुर्गो व बच्चों के लिए ऊनी कपड़ों की व्यवस्था करने का विचार किया गया। इसके लिए जल्द ही एक टीम बनाकर घर-घर से गर्म वस्त्र एकत्रित किए जाकर ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित करेंगे ।
इस मौके पर बैठक में जिले के आसपास के गांव के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी अपने-अपने विचार रखे । बैठक में शैतान सिंह हाड़ा, प्रकाश भाबर, बालचंद्र चरपोटा, कैलाश हारी, नाहरसिग मईडा, विक्रम भाबर, किशन भगोरा, राजु भगत, सीताराम, बालु महाराज, मांगू निनामा, रावजी रामसिंग, नारायण भाभर, दारु नाथू डांगी, रतन गरवाल, मेवाराम भगोरा, अनिल निनामा, भरत परमार आदि उपस्थित थे ।