लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई का दीप मिलन समारोह सम्पन्न

रतलाम। लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई का दीप मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें इकाई के सभी उद्योगपति सदस्यों ने परिवार के साथ सम्मिलित होकर कार्यक्रम का आनंद उठाया कार्यक्रम की शुरुआत मैं इकाई अध्यक्ष अनिल सारडा सचिव रोहित मालपानी ने अपना परिचय दिया ।इसके पश्चात सभी ने अपना अपना परिचय व अपने परिवार का परिचय दिया । मीडिया प्रभारी उद्योगपति संदीप सकलेचा ने बताया कि भविष्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एवं आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए संगठन ने एकजुट होकर सरकार द्वारा उद्योगों के हित में बनाइ गइ नीतियों के ऊपर चर्चा की वह सभी उद्योगपतियों को उसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया उसके बाद गेम्स खेले गए। वह उसके पश्चात भोजन का आयोजन किया गया था ।
कार्यक्रम में शैलेंद्र सुरेखा अंचित पोरवाल अभिषेक मंत्री आशीष अग्रवाल विजय धन्नौतीया अर्पण कासवा मोहित पगारिया प्रतीक चोरडिया राहुल चोरडिया गोविंद मालपानी रौनक चोपड़ा नीलेश बोरिया रतन धूत किरण भाई विकास भांगू कुंदन सोनी हर्ष कासवा राजेश रांका प्रवीण पाटीदार संजय कसेरा रघुवीर सोलंकी विजेंद्र सोलंकी विवेक कपूर दिलीप बागरी शयाम सोलंकी, वीकी सोलंकी जय गंग अजय गर्ग हीरेन्द्र मालपानी मैजर पुरोहित अनिल चोपड़ा आदी उद्योगपति उपस्थित थे।

Play sound