ग्राम भदवासा के भावांतर के हितग्राही बाबुलाल पाटीदाऱ ने नामली मण्डी में बेची सोयाबीन

बाबुलाल पाटीदार को मिला 4260 रू प्रति क्विंटल भाव

रतलाम 30 अक्टूबर। नामली मण्डी में सोयाबीन बेचने आये ग्राम भदवासा के भावांतर योजना के हितग्राही बाबुलाल पाटीदार ने बताया कि मैं अपनी सोयाबीन की फसल रतलाम उपज मंडी में लेकर आया, जो कि 4260 रूपये प्रति क्विंटल के भाव बिकी है। जिसका मुझे भावांतर भी प्राप्त होगा। नामली मण्डी में खरीदी की व्यवस्था बहुत अच्छी है एवं मंडी में खाने पीने की सुविधाएं भी थी। वर्षा की संभावना को देखते हुए शेड की भी व्यवस्था की गई है। जिससे हमें कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, जिसके लिये मैं प्रशासन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।