30 वी रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता फेडरेशन ऑफ इंडिया इंदौर में संपन्न

रतलाम शहर के खिलाड़ियों ने भाग लिया व अनेक मेडल प्राप्त किये

रतलाम । 30 वी रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया इंदौर में संपन्न हुई। जिसमे रतलाम शहर में खिलाड़ियों ने भाग लिया व जीत कर अनेक मेडल प्राप्त किये । RSFI ऑफिशल और कोच नरेन्द्र राव ने बताया की राव स्केटिंग क्लासेस ने विभिन्न वर्गों में कुल 19 मेडल प्राप्त किए जिसमे 3 गोल्ड, 9 सिल्वर व 7 ब्रोंज मेडल हे कुल 19 मेडल खिलाडीयो को मिले हे।
इंदौर में 28 से 2 नवंबर 2025 को आयोजित RSFI राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 778 बच्चे शामिल हुए जिसमें से रतलाम के 12 से 15 वर्ष इनलाइन बालक और बालिका मे रिशान कटारा ने 5000 मि प्वाइंट में द्वितीय स्थान, रोड 3000मि में प्रथम स्थान और 1लेप रोड़ पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिशा सोनी ने 5000मी रिंग प्वाइंट में प्रथम स्थान 500मी रिंग में द्वितीय स्थान और 1000मी रिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया साथ ही इस आयु वर्ग में तनिष्का दवे ने 200m TT में द्वितीय 1लेप रोड में द्वितीय और 100मि TT में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तन्मय पाटीदार ने 500m रिंग में तृतीय स्थान 1000m रिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निकुंज सोनी ने 500m रिंग क्वाड में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 15 से 18 वर्ष इनलाइन बालक मे – रुद्र सुरोलिया ने 200m TT में तृतीय स्थान 1लेप रोड में द्वितीय और 500मि रिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम चौहान ने 500m रिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 8 से 10 वर्ष क्वाड बालक मे जिज्ञांश जोशी ने 1 लेप रिंग में तृतीय स्थान 2 लेप रिंग में तृतीय स्थान 4 लेप रिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किए ।

  • चतुर्थ स्थान प्राप्त स्केटर

दृष्टि चौहान अक्षत पाल यश वर्मा भव्य व्यास प्रतीक्षा प्रजापत वंशिका बंदोडिया थे। प्रिशा सोनी आगामी राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी । सभी विजेताओं के इंदौर से लौटने पर रतलाम रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ इस दौरान डालचांद पाल ग्रीष्मा दवे पिंकी पाटीदार सपना सोनी अंजली सोनी समीक्षा सोनी सहित विभिन्न पलक मौजूद थे ।