
रतलाम, 5 नवम्बर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला चिकित्सालय स्थित रोटरी डायलिसिस सेंटर के सामने सती माता–बजरंगबली मंदिर में भव्य अन्नकूट 56 भोग आयोजन मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सुरेका, विशेष अतिथि शरद जोशी एवं गुरुदेव मनोहरदास बैरागी के पावन सानिध्य में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ।
भक्तजनों ने माता रानी – बजरंगबली की कृपा तथा गुरुदेव के आशीर्वाद का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी अतिथि एवं श्रद्धालुओं ने मिलकर मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सामूहिक प्रार्थना की।आयोजक मंडल की ओर से जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविन्द काकानी द्वारा समाजसेवी सुरेन्द्र सुरेका, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के नवनिर्वाचित संचालक मंडल सदस्य शरद जोशी, प्रितेश गादिया, सुशील मूणत एवं हेमन्त मूणत का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजन महेन्द्र मांदलिया, आशीष संघवी, चेतन व्यास, पप्पू शर्मा, सुरेन्द्र चौहान, पूर्व पार्षद सुनीता तिवारी, लखनदास वैष्णव, अनिलदास वैष्णव, रीना पारख, मीना बहन, पदमनी बहन, विरेन्द्र सिंह सिसोदिया, मनीष शर्मा, कैलाश जी पंडित, प्रदीप बिड़वाल, शैलेन्द्र पालीवाल, संजय जैन, अनिल डाबी, आदित्य देवंदा, कुलदीप राठौड़, संजय नाहर, संस्कार यादव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति सम्मिलित हुई।
आरती उपरांत गुरुदेव द्वारा प्रसादी वितरण प्रारंभ किया गया, जिसे प्राप्त कर सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संतोष, आनंद की अनुभूति , सेवा, साधना एवं गुरु-कृपा का भाव प्रमुखता से दृष्टिगोचर हुआ। कार्तिक पूर्णिमा का यह धार्मिक आयोजन धर्म, भक्ति, सेवा और सद्भाव का सजीव प्रेरणास्रोत बनकर सम्पन्न हुआ।