

रतलाम। जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम के संरक्षक श्रीमती चन्द्रकान्ता हेमकांत शर्मा का मरणोपरांत नेत्रदान परिवार की सहमति से कराया गया। पुत्र पं. जय किरण शर्मा (गुरुजी),पं. विजय हेमकांत शर्मा, वैदिक शर्मा, विहान शर्मा,खुशाग्र शर्मा, श्रीमती एकता शर्मा, श्रीमती आभा शर्मा,रौनक जैन, डॉ प्रमोद कुमार भगत,ठा. युवराज सिंह राणावत जावरा उप कार्यालय प्रभारी,पं. राजेन्द्र कुमार जोशी, सत्येन्द्र जोशी, महेश वर्मा आदि उपस्थित थे।डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम के सहयोग से डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कालेज की डीन डॉ अनीता मुथा के मार्गदर्शन में नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाह , भावना खन्ना के द्वारा नेत्रदान सम्पन्न हुआ।