एसआईआर के लिए दीनदयाल मंडल की कार्यशाला संपन्न

रतलाम08 नवंबर । निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण करवा रहा है। यह कार्य 23 वर्षों बाद किया जा रहा है। भारत जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं प्रमाणीकरण अत्यंत आवश्यक है । क्योंकि मतदान सबसे बड़ा दान होता है| इससे देश का भविष्य सुनिश्चित होता है।
यह बात एसआईआर कार्यक्रम के जिला संयोजक नितिन लोढ़ा ने दीनदयाल मंडल द्वारा आयोजित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में सभी से सहयोग का आव्हान किया | जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का विरोध कर रहा है। ये भ्रम वे इसलिए फैला रहे है, क्योकि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। इस कार्य में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठा पूर्वक भाग ले और हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में हो, यह सुनिश्चित हो। एसआईआर में प्रत्येक व्यक्ति अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए मतदाता सूची में अपना नाम समय से जुड़वाएं।
जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का देवतुल्य कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से पार्टी के माध्यम से भारत माता की सेवा के लिए निरंतर लगा रहता है। हमें अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी एवं कड़ाई से करना है।
स्वागत उद्बोधन देते हुए मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार ने कहा की एसआईआर का कार्य हर पोलिंग बूथ में किया जाना है। इसके अंतर्गत फार्म 6,7 और 8 हैं, जिसमे नाम जोड़ना, घटाना, मृतक व्यक्ति या अन्य व्यक्तियों के नाम काटना, ट्रांसफर हुए व्यक्तियों की सूची तैयार करने का कार्य होगा। विभिन्न प्रकार से मतदाता सूची का शुद्धिकरण होने के पश्चात 7 फरवरी को अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी। इस दौरान जिला सह मिडिया प्रभारी नीलेश बाफना, मंडल महामंत्री शुभम चौहान, आकाश खड़के मंचसीन रहे| कार्यशाला में मंडल के बूथ कार्यकर्ता बीएलए, वार्ड संयोजक और मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।