जियो और जीने दो का संदेश देता है जैन धर्म – डॉ. जैन

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जैन धर्म पर हुई परिचर्चा

बड़वानी | शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ. एन एल गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जैन धर्म पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ वक्ता के रूप में डॉ. एस. सी. जैन ने जैन धर्म के उद्भव, 24 तीर्थंकर, महावीर स्वामी का जीवन वृत्त, जैन धर्म की शिक्षाएं, सिद्धांत, साहित्य, जैन धर्म की देन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जैन धर्म जियो और जीने दो का संदेश देने वाला धर्म है। कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया, राहुल मालवीया और कॅरियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे ने बताया कि सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य की शिक्षा देने वाले जैन धर्म तथा पूज्य तीर्थंकरों से संबंधित अनेक प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। आज की परिचर्चा से विद्यार्थियों को जैन धर्म के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पहलुओं की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। संचालन जितेंद्र चौहान ने किया। सहयोग कोमल सोनगड़े, वर्षा मालवीया, विनोद मकवाने ने दिया।
(0 days ago)
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.