मुमुक्ष झील कोटडिया का बहुमान हुआ राम गुरु की जय जयकार के साथ

रतलाम। आचार्य श्री रामलाल जी मसा के द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में दिया गया संघ के संयम शतम के अवसर पर इस वार्षिक आयोजन में 100वी दीक्षार्थी के रूप में दीक्षा अंगीकार करने जा रही मुमुक्ष बहन झील कोटडिया का श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा अभिनंदन किया गया उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि मुमुक्ष बहन उनके पिता माता भाई सभी परिवारजन नंदूरबार महाराष्ट्र से शासन दीपक रोहीत मुनि जी महाराज साहब के दर्शन हेतू पधारे।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष श्री कांतिलाल छाजेड़ ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया एवं संघ के पूर्व अध्यक्ष व पदाधिकारी श्री बाबूलाल सेठिया मदनलाल कटारिया, कपूर कोठारी, चंदनमल पिरोदिया सुदर्शन पिरोदिया अतुल बाफना निर्मल लूनिया सुशील गोरेचा प्रकाश नंदेचा सुमित कटारिया एवं संघ की इकाई महिला मंडल बहुमंडल युवा संघ बालक मंडल बालिका मंडल के पदाधिकारी अर्पित गांधी अर्पित बाफना संगीता मुनत समता लौढा श्वेता पिरोदीया कविता मेहता नमन कोठारी एनी मुरार कमल पिरोदिया महावीर मूणत पंकज मूणत, अजय घोटा, राहुल जैन,सुखमल मालवी, रोहित पिरोदिया, प्रीति मुनत आदि द्वारा बहुमान किया गया। मुमुक्षु बहन ने संयम पद पर किस तरह से आगे बढ़ी उसे पर अपना भाव रखा। साथ ही कई वरिष्टों ने भी अपने भाव प्रस्तुत किया संचालन विनोद मेहता ने किया।