जावरा (अभय सुराणा)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री गहलोत एवं कुमावत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा व जावरा ग्रामीण के लिए नियुक्त बी एल ए द्वारा मतदाता सूची गहन परीक्षण का कार्य किया जा रहा है इसमें आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए वह मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य विधिवत हो सके इस हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक सैलाना श्री हर्ष विजय जी गहलोत एवं जावरा विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र जी कुमावत मंदसौर दिनांक 22 नवंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे कोचट्टा उद्यान पर ट्रेनिंग देंगे कांग्रेस के सभी बीएलए से निवेदन है कि वह अनिवार्य रूप से उपस्थित हो होने का कष्ट करें उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा और ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसुख पाटीदार ने दी।