पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारे आचार्य योगीयो का स्वागत बहुत-बहुत बधाई दी गई

रतलाम। हरिद्वार पतंजलि से परम पूज्य स्वामी जी का आशीर्वाद लेकर आई बहन जिला संगठन मंत्री सीमा वर्मा ,रतलाम तहसील का प्रतिनिधित्व करके राजश्री राठौर, जावरा तहसील प्रभारी चित्रा अरोरा ओर पिपलोदा तहसील प्रभारी साक्षी जैन का स्वागत है । आप सब 16 से 19 नवंबर के शिविर मे पतंजलि योगपीठ हरिद्वार गये गई थी | आप सबको स्वामी जी से जो ऊर्जा मिली है उसे अपने अपने क्षेत्र में कार्य करके बताना है । रतलाम स्टेशन पर पतंजलि जिला प्रभारी द्वारा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारे आचार्य योगीयो का स्वागत किया गया। शहर को योग में बनाने हेतु रतलाम से और पूरे जिले भर से युवतियों इंटीग्रेटिड योग सीखने हेतु युवतियों और महिलाओं को योग वेलनेस सेंटर और एक्सपर्ट बनाने हेतु पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा स्वामी रामदेव जी के मार्गदर्शन में योग की विद्या को सीखने समझने एवं किस प्रकार से कार्य करें आदि जानने हेतु शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सुश्री राजश्री राठौर, श्रीमती सीमा वर्मा, और सुश्री साक्षी जैन ने योग सीख कर रतलाम नगर आगमन पर उनका स्वागत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया जी, राज्य कार्यकरणी सदस्य जयश्री राठौर, जिला प्रभारी विशाल वर्मा ,नित्येंद्र एम आचार्य, और अन्य सदस्यों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया।उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी नित्येंद्र एम आचार्य ने दी |