
रतलाम 21 नवम्बर । नगर के व्यावसायिक क्षेत्र व प्रमुख मार्गो पर आये दिन लगने वाले जाम की समस्या के निदान, आवागमन तथा यातायात व्यवस्था दृष्टिगत व नगर को सुन्दर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा चलाई जा रही अतिक्रमण मुहिम की व्यापारियों ने प्रषंसा करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल का स्वागत किया।
नगर निगम द्वारा यातायात सुविधा के दृष्टिगत व नगर को सुन्दर बनाने हेतु नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क के पास जमीन पर बैठकर, ठेले व गुमटियों में व्यवसाय करने वालो को निर्धारित स्थलों पर शिफ्ट किया रहा है। इस कार्यवाही से अब नगर के व्यावसायिक क्षेत्र व अन्य स्थान यातायात सुगम होकर नागरिकों को आने-जाने में सुविधा हुई है। नगर निगम द्वारा सब्जी, फल व अन्य फुटकर सामग्री विक्रेताओं हेतु काशीनाथ का नोहरा, डॉ0 देवीसिंह की गली, साहू बावड़ी, ईदगाह रोड, अमृत सागर तालाब आदि स्थल निर्धारित किये गये है जिससे वे अपना व्यवसाय सुगमता से कर सकेंगे व यातायात भी बाधित नहीं होगा तथा शहर सुन्दर व व्यवस्थित होगा। नगर निगम की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
इस अवसर पर श्रीकांत डोसी, हिमांशु मुरार, मुकेश कोठारी, भव्येश बरमेचा, स्वप्नील जैन, गोपाल शर्मा, सुदीप गोसाई आदि व्यापारी उपस्थित थे।