ऐसे मेल के अयोजनो से बच्चो बच्चों में खेल‑खेल में सीखने की भावना को प्रोत्साहन मिलता है-महापोर पटेल

Oplus_16908288

छात्र-छात्राओं मे रचनात्मकता एवं सामाजिक कौशल को विकसित करना तथा समुदाय के बीच सामंजस्य स्थापित करना ऐसे मेलो का उदेश्य होता है- निगम अध्यक्ष शर्मा

रतलाम। बाल मेल के अयोजनो से बच्चो बच्चों में खेल‑खेल में सीखने की भावना को प्रोत्साहन मिलता है। उक्त विचार एम.जी.एम उर्दू हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा अयोजित बाल मेले मे मुख्यतिथि के रूप में पधारे महापौर प्रह्लाद पटेल एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा द्वारा व्यक्त किए गए। अपने उद्बोधन मे अंजुमन सदर इब्राहिम शेरानी ने अतिथियों को बताया कि किस तरह अंजुमन के माध्यम से विभिन्न समाज कल्याण के काम किए जा रहे है। मेले का उद्घाटन निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा द्वारा किया गया किया। तत्पश्चात महापोर प्रह्लाद पटेल ने कार्यक्रम के मध्य मे अपनी उपस्थिति देकर बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। मेले मे अतिथि के रूप मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार, शहर काजी अहमद अली, जिला अध्यक्ष वक्फ बोर्ड बब्लू पटेल, सचिव सलीम कुरैशी, क्षेत्रीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शाकिर मेव उपस्थित रहे I स्वागत भाषण एम.जी.एम उर्दू स्कूल समिति अध्यक्ष प्रोफेसर इमरान हुसैन द्वारा किया गया I समिति सचिव जाकिर शाह और कोषाध्यक्ष सरफराज खान ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया I कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नौशीना कुरैशी और महविश शेख द्वारा किया गया एवं आभार प्रचार्य नफीसा चौहान ने माना। मेले में बच्चों के द्वारा मनमोहक स्टॉल सजाई गई और कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए ! कई मनोरंजक खेल खिलाए गए इसका भरपूर आनंद बच्चों और शिक्षको द्वारा लिया गया ! जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा बनाई गई भारतीय ऐतिहासिक धरोहरों का भी प्रदर्शन किया गया I
बाल दिवस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय समर्पित शिक्षकों जैसे शेरबानो , मरियम मंसूरी, शबनम, आफरीन चौहान, मदीना बेग, असमा को दिया एवं समस्त गतिविधियों पर नियंत्रण अशफाक मोहम्मद खान, इरफान खान, फैजान रिज़वी द्वारा किया गया I उक्त जानकारी संस्था प्राचार्य द्वारा दी गई I इस अवसर पर समर कमेटी के नवनियुक्त सदर फारूक खान का भी स्वागत किया गया।