नवजात शिशु सप्ताह अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

रतलाम । डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम के शिशु रोग विभाग के चिकित्सकों द्वारा नवजात शिशुओं की देखभाल एवं उनके उपचार से संबंधित ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। उक्त ट्रेनिंग में जिले के अलग-अलग संस्थाओं (पी एच सी, सी एच सी) के नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ, मेडिकल ऑफिसर, डीपीएम एवं नर्सिंग ऑफिसर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर ट्रेनिंग में भाग लिया। साथ ही मेडिकल कॉलेज के पी जी छात्र, नर्सिंग स्टाफ द्वारा भी ट्रेनिंग में भाग लिया गया। ट्रेनिंग का आयोजन डॉक्टर एम एल बर्मन विभागाध्यक्ष शिशु रोग विभाग के नेतृत्व में डॉक्टर आशीष कुमार गुप्ता (सहायक प्राध्यापक)एवं डॉक्टर प्रतिभा (सहायक प्राध्यापक) द्वारा किया गया। ट्रेनिंग के दौरान नवजात शिशु के जन्म के पश्चात डिलेड कार्ड क्लैंपिंग अर्थात शिशु जन्म के पश्चात अम्बलिकल कॉर्ड को 1 मिनट के बाद काटने के फायदे एवं नवजात शिशु की देखभाल से संबंधित और एन एच एम द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन के संबंध में बताया गया।