सेक्टर चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की

रतलाम । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी पर डॉक्टर दीपक मेहता मेडिकल ऑफिसर रावटी व मोईन उद्दीन अंसारी बी पी एम बाजना द्वारा कर्मचारियों की बैठक ली गई । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के सबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा गई ।
सभी कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं के पंजीयन अनमोल पोर्टल पर की जाने तथा सभी हाई रिस्क गर्भवती की अनमोल पोर्टल पर एंट्री किये जाने के निर्देश दिए गये । गर्भवती माता की समग्र आई डी की समस्या को शीघ्र पंचायत सचिव से मिलकर निराकरण करवाया जाएगा।
श्री आनंद पाटीदार डब्लू एच ओ द्वारा टीकाकरण दिवस पर उनके भ्रमण दौरान टीकाकरण से कोई भी बच्चे छूटे नहीं मिलने व हेड काउंट सत्यापन सबंधी जानकारी दी गई । डॉक्टर दीपक मेहता द्वारा सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया की प्रसव के बाद होम विजिट कर प्रसूता व नवजात बच्चों की जांच कर एम सी पी कार्ड में प्रविष्टि की जाये ।