महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड 46 में 20.50 लाख के विकास कार्यो का किया भूमि पूजन

रतलाम । वार्ड क्रमांक 46 स्थित वेदव्यास काॅलोनी के उद्यान की बाउण्ड्रीवाॅल तथा मराठो का वास में सड़क डामरीरण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद कमरूद्धीन कचवाय, पार्षद शांतिलाल वर्मा, श्रीमती यास्मीन षैरानी, मोहम्मद नासिर कुरेषी, पूर्व पार्शद रजनीकान्त व्यास, पार्शद प्रतिनिधि भरत सेन, षाकिर खान, बसंत पंड्या सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि 12.50 लाख की लागत से वेदव्यास काॅलोनी के उद्यान की बाउण्ड्रीवाॅल निर्माण्एा तथा 8 लाख की लागत से मराठो का वास में सड़क डामरीरण कार्य किया जायेगा। नगर निगम नागरिकों के हित में विकास कार्य तो करवा ही रही है, नागरिकों का भी कर्तव्य है कि रतलाम नगर को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।