नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन 25 नवंबर को

रतलाम। अंधत्व निवारण निवारण के क्षेत्र में जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित नि: शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रकोष्ठ, लायंस क्लब रतलाम समर्पण, श्री सज्जन क्षत्रिय समाज परिषद राजपूत बोर्डिंग, श्री माया मेडिकल स्टोर शिवगढ़,श्री बालाजी इन्टरप्राइजेस रतलाम के संयुक्त प्रयासों से दिनांक 25 नवंबर 25 मंगलवार को ग्राम शिवगढ़ पंचायत भवन पर इन्दौर का सुप्रसिद्ध चोइथराम नेत्रालय द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। अधिक से अधिक शिवगढ़, रावटी,बाजना और आस -पास के ग्रामीणजन लाभ उठाने के उद्देश्य पोस्टर का विमोचन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में माननीय नीरज पवैया न्यायाधीश/सचिव, सुश्री पूनम तिवारी जिला विधिक सहायता अधिकारी, डॉ श्वेता विंचुरकर लायंस क्लब रतलाम समर्पण अध्यक्ष/संस्था संस्थापक,राजेश माहेश्वरी समाज सेवी,पं. राजेन्द्र कुमार जोशी संस्था संरक्षक,पं. विजय हेमकांत शर्मा आदि उपस्थित थें।