जिले में 50.83 फीसद डिजिटलीकरण पूर्ण, भाजपा की बैठक में तेजी का आव्हान





रतलाम 22 नवम्बर 2025 । संगठन की दृष्टि से भाजपा के नवगठित संभाग मंदसौर के प्रभारी सुरेश आर्य ने शनिवार को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) को लेकर जिला बैठक ली | उन्होंने कहा कि मतदाता प्रजातंत्र का आधार है। एसआईआर में फर्जी मतदाता का नाम ना रहे और असल मतदाता का नाम ना छूटना चाहिए| भाजपा कार्यकर्ता इस कार्य में शासन का पूर्ण सहयोग करे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की | इस दौरान जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा, जिला महामंत्री महेश सोनी एवं जयवंत कोठारी और एसआईआर जिला टोली संयोजक नितीन लोढ़ा मंचासीन रहे।
संभाग प्रभारी श्री आर्य ने कहा कि एसआईआर को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सजग रहे। शासन द्वारा नियुक्त बीएलओ से सामंजस्य रखे और 2003 की मतदाता सूची अनुसार कार्य कराएं। मंडल पदाधिकारी प्रत्येक बुथ के त्रिदेव कार्यकर्ता को सक्रिय करें,जिससे कोई वास्तविक मतदाता एसआईआर से वंचित नही रहे।
जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि रतलाम जिले मे एसआईआर का कार्य संतोषजनक है। कार्यकर्त्ता 2003 की सूची के बाद जो नाम बड़े है उनका अध्ययन करके बीएलओ को जानकारी दें। इससे वास्तविक मतदाता सूची मे शामिल होने से वंचित नही रहेगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि जिले मे एसआईआर कार्य मे पार्टी के सभी कार्यकर्ता लगे है। उन्होंने पार्टी के अन्य कार्यक्रमों की जानकारी भी दी और कहा कि संगठन की दृष्टि से भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उज्जैन संभाग को विभक्त कर नया संभाग मंदसौर गठित किया है|
एसआईआर जिला टोली संयोजक नितिन लोढ़ा ने बताया कि जिले मे कुल 11,24,035 मतदाता है | इनमे से 11,18,918 को गणना पत्रक का वितरण हो चूका है । 5,71,329 मतदाता का डिजीटल कार्य कुल 50.83 प्रतिशत कार्य हो चुका है। मंडलवार हुए कार्य की जानकारी देते हुए श्री लोढ़ा ने शत- प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर सैलाना के शिवगढ़ मंडल के भोजपुरा में भाजपा के बीएलए सुखराम मईड़ा का सम्मान भी कराया ।
एसआईआर टोली के विधानसभा संयोजक जयवंत कोठारी ने रतलाम शहर , बाबुलाल कर्णधार ने रतलाम ग्रामीण, नंदनराज जैन ने आलोट, मुकेश बग्गड़ ने जावरा एवं सैलाना की नितीन लोढ़ा ने जानकारी दी। आरंभ मे भारत माता एवं महापुरूश के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संचालन जयवंत कोठारी ने किया| आभार महेश सोनी के माना। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे |