समाज सम्मान सर्वोपरि सम्मान होता है -व्यास


रतलाम। आपके द्वारा दी गई सेवाओं के स्वरूप समाज अगर सम्मानित करता है जो निश्चित रूप से वह अन्य जितने भी सम्मान है उससे सर्वोपरि होता है,इस प्रकार के आयोजन और सम्मान से अन्य को भी प्रेरणा मिलती है।उपरोक्त विचार श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज सांस्कृतिक मंच महिला युवा समिति द्वारा सेवानिवृत्ति समाजजनों संजय कुमार वोहरा, लेखा अधिकारी एमपीईबी, चंद्रप्रकाश व्यास प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जावरा,श्रीमतीसुषमा राजेंद्र दवे शिक्षक नगर निगम के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह के दौरान अखिल श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज नवयुवकसंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश व्यास ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक व्यास वरिष्ठ समाजजन ने की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज प्रबंध कार्यकारिणी समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती अरुणेश भूपेंद्र व्यास कोषाध्यक्ष चेतन व्यास एवं सांस्कृतिक मंच के वरिष्ठ सलाहकार सुरेश चंद्र व्यास, वीपीन त्रिवेदी, भूपेंद्र व्यास, सुनील व्यास, राजेंद्र दवे उपस्थित रहे।श्री श्रीमाली ब्राह्मण सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष कमलनयन व्यास ने सेवानिवृत्ति समाजजनों का शांल,माला एवं महालक्ष्मी का चित्र स्मृति स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर समाजजन अनिल ओझा ,सुनील व्यास,विपिन त्रिवेदी, भूपेंद्र व्यास,आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती संगीता व्यास नीमा व्यास ज्योत्सना दशोत्तर,हिना शर्मा, गोपाल दशोत्तर ,दुर्गेश शर्मा अनिल ओझा,सुरेश चंद्र व्यास, विपिन त्रिवेदी, सुनील व्यास,महेश दवे उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अध्यक्ष कमलनयन व्यास ने व्यक्त किया।