केंद्रीय विद्यालय रतलाम और रतलाम पब्लिक स्कूल तंबाकू मुक्त घोषित

रतलाम 22 नवंबर। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 अंतर्गत रतलाम शहर के केंद्रीय विद्यालय रतलाम और निजी स्कूल रतलाम पब्लिक स्कूल को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों, ग्रामों को जन जागरूकता गतिविधियां कर तंबाकू मुक्त घोषित किया जा रहा है , साथ ही कोटपा अधिनियम 2003 के प्रावधान अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ शिरीन खान ने केंद्रीय विद्यालय रतलाम और रतलाम पब्लिक स्कूल पहुंचकर स्कूली छात्र-छात्राओं को तम्बाकू उत्पाद के हानिकारक प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा तंबाकू उत्पादों का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल एवं विभिन्न शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं अधिक उपस्थित थे।