राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम जांच शिविर आयोजित

रतलाम 22 नवंबर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी पर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एकीकृत जाँच शिविर का आयोजन डॉक्टर संध्या बेलसरे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार व डॉक्टर अभिषेक अरोरा नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन से डॉक्टर दीपक मेहता मेडिकल ऑफिसर रावटी व डॉक्टर रजत सिंगारे मेडिकल ऑफिसर रावटी के द्वारा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को एच आई वी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी,हेपेटाइटिस सी व क्षय रोग के संबंध में जागरूकता का संदेश देकर ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई।
कार्यक्रम में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर में रेड रिबीन क्लब से प्रोफ़ेसर रिमशा रिजिकी, स्वीटी शर्मा, भावना पाटीदार व रेड रिबीन क्लब के सदस्यों व एड्स नियत्रण कार्यक्रम हरीश बिसेन सम्पूर्ण सुरक्षा प्रोग्राम मैनेजर व उनकी टीम, विजय विसेन, प्रियंका दसोरा, संजाब कुरैशी, हिमांशु चौहान, आशीष खंडेलवाल, कविता निगम, अश्विन धुलिया, राहुल सिंगार, मनीष पाठक द्वारा सहयोग किया गया।