रतलाम 22 नवंबर। रतलाम जिले में निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण डिजिटाइजेशन में 50% कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है । यह महत्वपूर्ण उपलब्धि टीम वर्क और सामूहिक प्रयास का परिणाम हैं।
बीएलओ के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, पटवारी, जीआर एस का विशेष योगदान
जिले के कई बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) ने न केवल अपने सौंपे गए कार्य का 100% लक्ष्य पूरा किया है। बल्कि अब वे अपने सहकर्मी अन्य बी एल ओ की भी सक्रिय रूप से सहायता कर रहे हैं।
शिविरों के माध्यम से जनसहभागिता
जिले में बी एल ओ एवं बी एल ओ के साथ लगाई गई सहयोगी टीम द्वारा शिविरों का आयोजन कर मतदाताओं के फार्म भरवा कर डिजिटाइजेशन किया गया।
कलेक्टर, एस डी एम का सतत मार्गदर्शन
एस आई आर कार्य के लिए सभी बी एल ओ एवं बी एल ओ की सहयोगी टीम को प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने स्वयं प्रशिक्षण मे उपस्थित होकर मार्गदर्शन दिया । कलेक्टर ने फिल्ड मे जाकर बी एल ओ का काम देखा और फील्ड मे आ रही समस्याओं को समझा और तत्काल समस्याओं का समाधान कर काम को त्वरित गति से करवाया । कलेक्टर एवं एस डी एम/ तहसीलदार ने बी एल ओ से सतत संपर्क रख काम को गति प्रदान की। फलस्वरूप रतलाम जिला 50 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने मे सफल रहा।