महापौर प्रहलाद पटेल ने किया मुंबई से आए बाल कलाकार ऋषभ जैन का अभिनन्दन

रतलाम ! शहर में मुंबई से एक कार्यक्रम में आए बाल कलाकार ऋषभ जैन का महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा टीवी सीरियल और फिल्मों के प्रोमोशन को देखकर उनके काम की प्रशंसा की। महापौर पटेल ने ऋषभ जैन को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
मध्य-प्रदेश कलाकार संगठन के कोषाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि मास्टर ऋषभ जैन ने सुदर्शन की फिल्म में मुख्य भूमिका कई टीवी यह रिश्ता क्या कहलाता हैं, दहेज दासी, कृष्ण मोहिनी मिश्री, शिव शक्ति टीवी धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभाई हैं। जय श्री राम म्यूजिक के ‘एल्बम राम आएंगे’ में राम की मुख्य भूमिका को दर्शकों ने बहुत सराहा। बाल राम में आने वाली फिल्म “थारो मारो प्रेम” में हीरो के बचपन का किरदार निभा रहें हैं। शूटिंग मध्य प्रदेश के मालवा उज्जैन, रतलाम, सैलाना, इंदौर, धार-मांडव में की जाएंगी।
कार्यक्रम में मालवा निवासी निर्देशक राजेन्द्र राठौर ने कहा कि रतलाम शहर के बच्चों को भी आने वाले समय में अवसर दिए जाएंगे। हीरा वर्मा के साथ सामाजिक संगठन द्वारा ऋषभ जैन का शहर में स्वागत किया गया। ऋषभ जैन ने मन्नालाल पाटीदार का आभार माना कि उन्होंने कार्यक्रम में सेलिब्रिटी को आमंत्रित किया। कार्यक्रम में ऋषभ जैन की डांस प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।