अपनी दवाइयों का सदुपयोग करें, हम उन दवाइयों को सुपात्र रोगी तक पहुंचायेंगे

रतलाम। भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जावरा तथा जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति,रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में जनहितकारी गतिविधियों के अंतर्गत 20 अगस्त 25 को भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। दवाइयों के उचित तरीके से उपयोग तथा संग्रहण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात दवाई संग्रहण हेतु जन अभियान चलाया गया।
महाविद्यालय के स्टाफ, विद्यार्थी तथा पूर्व छात्र संगठन ने बची हुई दवाईयों एकत्रित कर जिला चिकित्सालय में भेंट की जिससे ये संजीवनी रूपी दवाईयाँ किसी गम्भीर , असहाय, असक्त रोगी को जीवन दान दे सकती हैं। अपनी दवाई का सदुपयोग करें। हम उन दवाइयों को सुपात्र रोगी तक पहुंचायेंगे ।
प्राचार्य डा.ए.जी. पठान ने कार्यक्रम के उद्देश्य की सराहना करते हुए विद्यार्थियों तथा स्टाफ द्वारा दवाई संग्रहण तथा प्रबंधन में सहयोग देने पर शुभकामनाएंँ प्रेषित की। महाविद्यालय से डॉ भावना भट्ट, डॉ समता मेहता, रमेश धाकड़ आरोग्य प्रकोष्ठ प्रभारी,ठा. युवराज सिंह राणावत जावरा उप कार्यालय प्रभारी आदि उपस्थित थें। आभार पं. विजय हेमकांत शर्मा द्वारा व्यक्त किया।