डाॅ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविध्यालय, रतलाम मे संविधान दिवस मनाया गया

रतलाम 26 नवम्बर। डाॅ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविध्यालय, रतलाम मे आज संविधान दिवस मनाया गया। जिसमे संविधान सभा एवं भारतीय संविधान से संबंधित प्रश्नावली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविध्यालय के विध्यार्थियों द्वारा प्रश्नावली एवं भाषण प्रतियोगिता मे बडी संख्या मे भाग लेकर संविधान दिवस को आनन्द पुर्वक मनाया जाकर प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार है:-
(1) भाषण प्रतियोगिता मे – वैष्णवी तिवारी एलएल.बी द्वितीय वर्ष की, प्रथम स्थान पर रही एवं अभिषेक कुमावत, एलएल.बी प्रथम वर्ष के द्वितीय स्थान पर रहे ।
(2) प्रश्नावली प्रतियोगिता मे – वैष्णवी तिवारी एलएल.बी द्वितीय वर्ष की, प्रथम स्थान पर रही, आयुष तिवारी एलएल.बी प्रथम वर्ष के द्वितीय स्थान पर रहे एवं नवीन पाल एलएल.बी प्रथम वर्ष के तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन प्राचार्या महोदया द्वारा करवाया जाकर सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकांमनाऐ प्रेषित की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक श्री विजय मुवेल द्वारा किया गया तथा सहायक प्राध्यापक डाॅ. जितेन्द्र शर्मा, व्याख्याता सुश्री साक्षी त्रिवेदी, श्रीमती मिनाक्षी भगत आदि समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारिगण एवं विध्यार्थीगण उपस्थित रहे।