संविधान दिवस का आयोजन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

रतलाम । जिला चिकित्सालय रतलाम में आज दिनांक 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का वाचन सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर द्वारा किया गया, जिसमें उपस्थित सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों ने गंभीरता पूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की गरिमा, एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु शपथ ली गई तथा यह संकल्प लिया गया कि वे संविधान में निहित आदर्शों का पूर्ण निष्ठा से पालन करेंगे एवं अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं जनहित में करेंगे।
डॉ. एम. एस. सागर द्वारा संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है, जो हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देता है।