
रतलाम 26 नवंबर । एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौसवास की गाइड छात्राओं एवं मिडिल स्कूल की छात्राओं द्वारा संविधान दिवस मनाया।
इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड की गाइडर श्रीमती ललिता कदम द्वारा छात्राओं को संविधान के बारे में रोचक जानकारियां दी और उससे संबंधित प्रश्न पूछे जिनका छात्राओं ने सही उत्तर दिया और संविधान को एवं उसके महत्व को उसके द्वारा प्रदान किए गए अधिकारों को समझाया l गाइडर कदम ने बताया कि संविधान का जो प्रारूप तैयार किया था उसे संविधान सभा समिति के समक्ष सदस्यों ने 26 नवंबर 1949 को पेश किया और सविधान सभा ने पूर्ण बहुमत से पास किया उसके बाद ही 26 जनवरी 1950 को संविधान पूरे देश में लागू किया गया इसलिए हम 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मना रहे हैं हमें यह अधिकार हमारे संविधान से मिले हैं कि जो आज हम स्वतंत्रता से घूम रहे हैं खुले में सांस ले रहे हैं यह हमारे बाबा साहबअंबेडकर जी की देन है l जो जीवन हमें स्वतंत्रता पूर्वक जीने को मिल रहा है वह हमें संविधान के द्वारा जो अनुसूचियां जो अनुच्छेद है उसके अंतर्गत ही हम अपना जीवन निर्वाह कर रहे हैं लेकिन हमारा यह कर्तव्य भी है कि हम अपने अधिकार के साथ-साथ जो देश के प्रति हमारा कर्तव्य है उसे निभाएं हमें विद्यालय में जो सुविधा उपलब्ध की गई है उनको अच्छे से रखें तोड़फोड़ ना करें और सड़क के चारों ओर जो लाइट लगी रहती हैं उनको नुकसान ना पहुंचाएं पेड़ पौधों की पत्तियों को अनावश्यक ना तोड़े जो ऐतिहासिक धरोहर हमारी उनकी हमें रक्षा करना यह हमारा कर्तव्य है जिन्हें हमको निभाना है l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री सुभाष धनोलिया ने कहा कि संविधान का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है यह हमारे अच्छे नागरिक होने का परिचय देता है l मुख्य अतिथि में इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारा भारतवर्ष इसी प्रकार निरंतर उन्नति करता रहे l इस कार्यक्रम की खास बात यह रही की छात्राओं द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया और उनके द्वारा प्रश्नों के उत्तर दिए गए l कार्यक्रम में शिक्षिका श्रीमती आशा शर्मा ,श्रीमती सुनीता गहलोत तथा विद्यालय की छात्राएं दीक्षा,रितिका,गिरिजा,परिधि,रानू, सारा,चित्रलेखा, पूनम,दिव्या ,अंजलि,कुसुम, सलोनी ,इरम ,तनु ,आशा ,मोनिका, मधु ,मोनिका उपस्थित थी l संविधान उद्देशिका राजश्री ने सुवाचय नव्या ने तथा कविता लक्ष्मी ने प्रस्तुत की l
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा वंशिका एवं आभार राजश्री ने माना l