100 दिन में निर्मित गुफा मंदिर का पंच दिवसीय भगवान महोत्सव आज 26 से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे अलौकिक मंदिर का उद्घाटन आज

श्री तरुणसागरम सागराम । तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज व जैनाचार्य 108 श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के आशीर्वाद से साधना महोदधी उभयमासोपवासी तपाचार्य सिंह निष्क्रिय व्रत धारी अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महामुनिराज के सानिध्य व सौम्यमूर्ति 108 श्री पीयूष सागर जी महाराज ससंघ के निर्देशन में समाधिस्थ क्रांतिकारी राष्ट्रसंत 108 तरुण सागर जी महाराज की हृदय स्थली श्री तरूणसागरम् पारसनाथ अतिशय तीर्थधाम पर मात्र 100 दिन में निर्मित गुफा मंदिर का पंच दिवसीय भगवान महोत्सव व विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन 26 से 30 नवंबर तक होने जा है। पांच दिवसीय आयोजन में 27 नवंबर को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
यह प्रतिष्ठा देश की सबसे अच्छी व सस्ती प्रतिष्ठा होगी, जो बिना किसी तामझाम के भक्त द्वारा भगवान की आराधना होगी। महोत्सव की धार्मिक क्रियाएं प. प्रदीप जैन ‘मधुर’ मुंबई, मामा प्रमोद जैन छतरपुर व संचालन ब्रह्मचारी तरुण भैया द्वारा किया जाएगा। आयोजक अध्यक्ष सुनील कुमार जैन, सचिव नमित जैन कोषाध्यक्ष सुधीर जैन तरुण सागरम् तीर्थ तरुण क्रान्ति मंच ट्रस्ट, मुरादनगर, जिला-गाजियाबाद (उ.प्र.) आयोजन में पधारने वाले सभी भक्तों हेतु समुचित व्यवस्था रहेगी साथ ही प्रतिदिन अंतर्मना गुरुदेव द्वारा प्रवचन व आयोजन की धार्मिक क्रियाएं की जाएगी। कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा,विकल्प जैन सेठी,रोमिल जैन ने दी ।