ग्राहक पंचायत की मंडी इकाई का स्वागत

रतलाम। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मंडी इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष विमल जैन, उपाध्यक्ष मांगीलाल मोदी, मनोज जैन संदीप राठौड़ सहित पदाधिकारियों का मुख्य अनाज मंडी प्रांगण मे पूर्व मंडी डायरेकटर सुरेंद्र सिंह भाटी एवं तुलावटी संघ के द्वारा स्वागत कर बधाई दी गई इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्षदय बाबूलाल शर्मा,बापू सिंह सोलंकी विमल पावेचा, विश्वपाल सिंह राठौर, सुरेश गुजर, बाबुनायक, शालीभद्र भंडारी, राजेश बाफना आदि ने भी स्वागत कर शुभकामनाए दी।