जल संसाधन विभाग के तकनीकी शाखा प्रभारी रविन्द्र जैन को समारोह पूर्वक दी विदाई

शाल श्रीफल, अभिनंदन पत्र और उपहार भेंट कर किया सम्मानित

रतलाम। जल संसाधन विभाग के तकनीकी शाखा प्रभारी रविंद्र जैन को 38 साल की सेवा के बाद समारोह पूर्वक विदाई दी गई। होटल रामास में आयोजित समारोह में जल संसाधन विभाग के अधीक्षक यंत्री पी.सी. सांकला और कार्यपालन यंत्री एन.पी. देव ने उनकी सेवा की सराहना की। इस दौरान जावरा एसडीओ हरीश कुमावत, सैलाना एसडीओ सत्येंद्र यादव मंचासीन रहे।

समर्पण भाव से किये कार्यो को हमेशा याद किया जावेगा – एनपी दवे

कार्यपालन यंत्री एन.पी. देव ने कहा कि रविंद्र जैन की सेवा विभाग के लिए एक मिसाल कायम करेगी। उन्होंने अपने कार्यों को सरलता और मेहनत से पूरा किया और विभागीय कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी मेहनत, समर्पण व लगन से किये गए कार्यो को हमेशा याद किया जावेगा। समारोह में रविंद्र जैन को साल श्रीफल, अभिनंदन पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह पल मेरे जीवन के लिए यादगार साबित होंगे – जैन

इस दौरान रविन्द्र जैन ने कहा की विभाग द्वारा मिले इस सम्मान से अभिभूत हु निश्चित ही यह पल मेरे जीवन के लिए यादगार साबित होंगे।विभाग को जब भी मेरी व मेरे अनुभव की आवश्यकता होगी में हमेशा तत्पर रहूंगा। जैन परिवार से रानू जैन इंदौर व प्रफुल जैन पिपलौदा ने भी अपने विचार रखे। संचालन वीरेन्द्र अग्रवाल ने किया।

ईमानदार व बहमुखी प्रतिभा के धनी रहे जैन

कुशल दूरदर्शी, श्रेष्ठ एवं ईमानदार व बहमुखी प्रतिभा के धनी रहे जैन ने लगभग चार दशको में अपने साथियों व सहयोगियों को पग पग पर सहयोगी बनकर दुर्लभ कार्य को मूर्तरूप रूप दिया, कार्यों के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भविष्य की रूपरेखा तथा कार्य संचालन में सूक्ष्मता प्रशासनिक कठिनाईयों का सरलता से निवारण करने में गहन रूचि पूर्ण संपूर्ण सेवाकाल प्रकाश स्तम्भ रहा, अपनी सेवाकाल में रतलाम संभाग में ही पदस्थ रहे लगभग चार दशकों मे अपने साथियो व सहयोगियों के साथ रहकर अपने दायित्व के अलावा संभाग कार्यालय के तकनीकी कक्ष प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए विभागीय जल उपभोक्ता संस्था के निर्बाध रूप से दो बार चुनाव सम्पन्न कराये।

18 वर्षों तक रहे बीएलओ, कई बार हुए सम्मानित

राष्ट्रीय कार्य भारत निर्वाचन आयोग में संबद्ध होकर बूथ लेवल आफिसर का कार्य पिछले 18 वर्षों तक किया। अपनी सेवाकाल में वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए समय पर वरिष्ठ कार्यालयों में प्रतिउत्तर पहुंचाया। विभाग में उल्लेखनीय कार्य एवं विशिष्ट योगदान देने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कई बार सम्मानित किया।

समारोह में इनकी रही उपस्थित

इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के सोनाली साल्वे, धर्मेंद्र शर्मा, लोकेंद्र सिंह राठौर, सचिन कर्णावत, आनंद गेहलोत, डीएस यादव, लोकेंद्र सिंह अम्भ, अर्जुन गूंदराती, ओपी धनेरिया, बीपी राँव एवं अन्य सहकर्मी के साथ विभाग के सेवानिवृत साथी अनिल भट्ट, वीएल चहांदे, संतीश शर्मा, अजय नलवड़े आदि साथीगण व परिवारजन उपस्थित थे।