जावरा (अभय सुराणा)। लायंस क्लब जावरा एवं शेल्बी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क निदान शिविर रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में घुटना, हड्डी व जोड़ रोग, कमर एवं रीढ़ की समस्याओं तथा पेट रोगों का निःशुल्क परीक्षण किया गया, जिसमें 100 से अधिक मरीजों ने ओपीडी के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था पदाधिकारियों द्वारा शेल्बी हॉस्पिटल से पधारे सभी चिकित्सकों का शाल एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। शिविर में लायंस क्लब के पूर्वाध्यक्ष लायन प्रकाश मेहरा एडवोकेट, लायन कमल जैन, लायन सुजानमल कोचट्टा, लायन घनश्याम रामनानी, लायन गोपाल सेठिया सहित लायन साथी लायन डॉ दिलीप शाक्लय,लायन संजय गोधा, लायन अजय चौरसिया, लायन अनूप शर्मा एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन यश जैन एडवोकेट ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब जावरा निरंतर समाजसेवा के कार्यों में संलग्न है और भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंदों को विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।
ल्बी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने भी लायंस क्लब जावरा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की तथा अपनी टीम की चिकित्सा सेवाओं व आधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों में सहभागिता का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष लायन राकेश पी. कोचट्टा द्वारा आभार व्यक्त किया गया, जिसमें उन्होंने चिकित्सक दल, लायंस साथियों, स्वयंसेवकों एवं सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर के सफल आयोजन में प्रशासनिक समिति एवं समस्त लायंस साथियों का विशेष योगदान रहा।