ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगों के लिए 6 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुआ

रतलाम 1 दिसंबर। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा संचालित सेंट आरसेटी रतलाम में रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगों के लिए 6 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुआ इसमें करीब 25 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया इसके समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक एम एल मीणा एवं पूर्व अग्रणी जिला प्रबंधक हिम्मत गेलड़ा का स्वागत सेंट आर सेटी निदेशक दिलीप सेठिया द्वारा किया गया इस अवसर पर श्री सेठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षों में करीब 350 प्रशिक्षण सत्र संपन्न हो चुके हैं लेकिन यह पहली बार है कि रतलाम जिले के दिव्यांगजन के लिए प्रशिक्षण दिया गया जिसमें उन्होंने अगरबत्ती धूपबत्ती एवं हवन सामग्री निर्माण, सर्फ एवं साबुन बनाना एवं कृषि एवं बैंकिंग क्षेत्र आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस अवसर पर एन जी ओ सुनीता सोनी ने भी दिव्यांगजन को शासन द्वारा क्या-क्या सुविधा प्राप्त हो सकती है की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने सभी दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने का दृढ़ निश्चय किया।अग्रणी जिला प्रबंधक एम एल मीणा ने बताया कि शासन एवं बैंक आपके हर कदम पर साथ है एवं आपको स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।पूर्व अग्रणी जिला प्रबंधक हिम्मत गैलडा ने कहा कि दिव्यांगजन अपने आपको कमजोर नहीं समझे। ईश्वर द्वारा आपको दूसरों से ज्यादा शक्ति प्रदान की गई है उसकी पहचान करके निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करके जीवन में सफल होना है। अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सेंट आरसेटी निदेशक दिलीप सेठिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।