
जावरा (अभय सुराणा)। सूफी संत हज़रत ख्वाजा हाफिज गुलाम हैदर शाह साहब उर्फ मियाँ हुजूर रेअ के आस्ताने पर 4 दिवसीय उर्स परचम कुशाई के साथ हुआ। इसमें ध्वज फहराकर चादर पेश की गई। सलाना उर्स के मौके पर अखिल भारतीय मनकबती मुशायरे का आयोजन किया गया। शायरों ने मियां हुजूर की शान में अपने कलाम पेश किए।न्यायालय के सामने स्थित मियाँ हुजूर के आस्ताने पर मुख्य अतिथि उस्ताद शायर शबाब गुलशन आबादी रहे। इसमें शायर खुर्शीद फारूकी, जमील अंसारी (बुरहानपुर), डॉ. फरीद नक्शबन्दी (कोटा) और जावरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, बांसवाड़ा और आदि शायरो ने अपनी रचनाए प्रस्तुत की। देर रात तक चले इस मुशायरे में बडी संख्या में श्रद्धालूओ ने भाग लिया। मुशायरे की अध्यक्षता जनाब वसीम इरफानी निंबाहेडा ने की। संचालन अब्दल सलाम खोखर ने किया। आज 30 नवम्बर 2025 को रात 8:30 बजे से मौलाना जनाब मुख्तार अशरफ इस्लामिक स्कोलर दिल्ली और हजरत अल्लामा मौलाना सईद अख्तर मुरादाबादी और मुकर्रर मुकर्रर खानकाहे हाजा नबीरए बुलबुले गुजरात, अमानुर्रहमान साहब नक्शबंदी देवगढ बारिया गुजरात की तकरीर के साथ महफिले नात और मनकबत का आयोजन होगा। उर्स का समापन 1 दिसम्बर को सूबह 9:00 बजे, कुल शरीफ की फातेहा और इज्तेमाई दुआ और लंगरके साथ होगा।