

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मध्य प्रदेश रीजन रतलाम झोन द्वारा “बॉक्स क्रिकेट ( टर्फ क्रिकेट ) प्रतियोगिता” का आयोजन हुआ जिसमें जेएसजी मैत्री और जेएसजी ग्रेटर द्वारा मैच खेला गया। मैत्री कप्तान अमित कोठारी ने बताया की सर्वप्रथम टॉस जीतकर Jsg ग्रेटर ने बॅलेबाज़ी चुनी। ग्रेटर की पूरी टीम ने 7 ओवर मे 6 विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाये मैत्री की और से जैनम नवलखा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए तीन विकेट लिए। 38 रन का पिछा करने उतरी मैत्री टीम के अमित कोठारी और राहुल नवलखा की नाबाद साजेदारी ने चार ओवर मे ही 2 विकेट के नुकसान पर मैत्री को जीत दिलवाई। राहुल नवलखा को तीन शानदार छक्को की वजह से मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अब मैत्री की टीम 7 दिसंबर को महिदपुर मे होने वाले मध्य प्रदेश बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता मे रतलाम जॉन को रीप्रेसेंट करेंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश रीजन के अध्यक्ष राहुल जी चपरौद , दीपेंद्र जी कोठारी ,ललित जी कठेड़, निर्मल जी मेहता,प्रिटेश् गाड़िया, अमित कोठारी,प्रफुल लोढ़ा, राजेंद्र लुनावत,अनिल कटारिया, संदीप चोर्दिया,संजय बाफना, अजय कीमेशरा, राहुल छज्जेड, राहुल नवलखा, सचिन मांडोत, राहुल सकलेचा, भावेश गादिया, मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।