महापौर ने ली खेल प्रशिक्षकों की बैठक

रतलाम 2 दिसम्बर । नगर निगम द्वारा 11 से 21 दिसम्बर तक आयोजित ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले में आयोजित की जाने वाली कुश्ती व अन्य खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने खेल प्रशिक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
महापौर प्रहलाद पटेल ने आयोजित बैठक में कहा कि खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से त्रिवेणी मेले में कुष्ती व अन्य खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित की जा रही है खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु समस्त तैयारियां समय पूर्व पूर्ण कर ली जाये।
बैठक में तय किया गया कि 15 से 17 दिसम्बर तक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाये तथा पहलवानों का वजन 14 दिसम्बर को त्रिवेणी स्थित मानस भवन में प्रातः 11ः00 से दोपहर 2ः00 बजे तक किया जाये तथा संभाग केसरी के पहलवानों का वजन 16 दिसम्बर को प्रातः 9ः00 से 11ः00 बजे तक मानस भवन में किया जाये।
इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, मलखंभ व व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 दिसम्बर तक मानस भवन उद्यान में किया जाये। शरीर सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसम्बर को मानस भवन में सांयकाल किया जाये।
बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्देशित किया कि विभिन्न खेल प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेताओं को समय पर पुरस्कार राशि का वितरण हो इस हेतु खिलाड़ी पंजीयन के समय ही बैंक पास बुक, आधार कार्ड व पेन कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से जमा करावें।
इस अवसर पर कुश्ती संयोजक अशोक जैन लाला, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रिय पार्षद अक्षय संघवी, पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, बलवंत भाटी, अनुज शर्मा, सोनू यादव, आर.सी. तिवारी, जितेन्द्र धूलिया, भीमसिंह भाटी, महेन्द्रसिंह सोलंकी, दीपेन्द्रसिंह ठाकुर, राहूल श्रीवास्तव, चेतन, मुकेश चन्द्रावत, राजेन्द्र राजू अग्रवाल, जय पहलवान, राजीव रावत, सज्जनसिंह राठौर आदि उपस्थित थे।