सिखवाल ब्राह्मण समाज महिला बीसी ग्रुप ने रंग-गुलाल उड़ाकर फाग उत्सव मनाया

रतलाम। सिखवाल ब्राह्मण समाज महिला बीसी ग्रुप द्वारा स्वीक सेन्टर परिसर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में संगीतमय सुमधुर भजनों के साथ सुखा रंग, गुलाल व पुष्प उड़ाकर फाग उत्सव मनाया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में स्थापित प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर फाग उत्सव आयोजन का शुभारंभ किया। भजन गायक लोकेश पुरोहित द्वारा प्रस्तुत आज बिरज में होली रे रसिया..होलीया में उड़े रे गुलाल म्हारो रंग केसरीयो..जैसे सुमधर संगीतमय भजनों पर महिलाओं ने भाव विभोर हो कर नृत्य किया। महिलाओं ने एक दुसरे पर सुखे रंग-गुलाल उड़ाकर व फूलों से होली खेलकर उत्साह और उमंग के साथ फाग उत्सव मनाया। महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सुशीला देवी शर्मा, मधु शर्मा, किरण व्यास, लता व्यास, सरोज व्यास, मधु व्यास, रानी उपाध्याय, जान्हवी शर्मा, कांता पण्डया, संगीता तिवारी, ज्योति पण्डया, रेखा व्यास, हेमा व्यास, उषा व्यास, भूमिका व्यास, विष्णुकांता शर्मा, प्रियंका व्यास, श्यामा व्यास, बाला व्यास, मनोरमा व्यास, शोभा औझा, नीशा चौहान, संगीता तिवारी, कविता व्यास, गायत्री उपाध्याय, कांता पण्डया, आशा पण्डया, यामिनी पुरोहित, उमा औझा आदि महिलाएं उपस्थित थी।