रेडक्रॉस समिति रखेगी पुराने बंद क्लिनिक मे डायग्नोस्टिक व कैंसर सेंटर की मांग

रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस समिति के संचालक मंडल ने जिलाधीश मिशा सिंह के साथ बैठक में चर्चा के अनुसार विरियाखेड़ी स्थित वृद्ध आश्रम के नजदीक खंड अ के पुराने भवन जिसमें पूर्व में रेडक्रॉस द्वारा क्लीनिक चलाया जाता था उसका रेडक्रॉस चेयरमैन प्रितेश गादिया के नेतृत्व में अवलोकन किया एवं पाई गई अनिमितताओं के लिए स्टाफ को आदेशित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य शरद जोशी, वाइस चेयरमैन सुशील मुणत, कोषाध्यक्ष संजय लूनिया, राजेश राका, हेमंत मूणत, दिनेश बरमेचा आदि की उपस्थित मे भवन के उपयोग हेतु डायग्नोस्टिक सेंटर एवं जिले का प्रथम कैंसर सेंटर जैसी नई योजना बनाकर प्रस्ताव भेजेंगे जिससे जिले के कई रोगियों के लिए यह राहत मिल सके।
इस हेतु सेवा कार्य के लिए बिल्डिंग रिपेयर व रखरखाव हेतू शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजनें पर विचार किया। जिसमें समिति आवश्यक बैठक बुलाकर यह दोनों ही निर्णय पर अपना प्रोजेक्ट एस्टीमेट के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्यपाल मांगूभाई पटेल एवं स्थानीय मंत्री चेतन्य काश्यप को पत्र देकर इन सुविधा की मांग आमजन के लिए रेडक्रॉस के माध्यम से रखेंगे।

भवन की दुर्दशा

ज्ञातव्य है संचालक मंडल ने पिछले दिनों इस भवन का जब अवलोकन किया तो बिल्डिंग की दशा को देखकर चिंता और आश्चर्य व्यक्त किया कि जिस विभाग को यह बिल्डिंग प्रशासन द्वारा दी गई उसने इसका रखरखाव नही किया और उपयोग के बाद इसे लावारिस हालत में छोड दिया जंहा अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायत मिली,दरवाजे खुले मिले अटाला भरा होना पाया और भवन में ताले भी नही लगे बेरोकटोक लोगों द्वारा इसका उपयोग करना पाया गया तब इसमें ताले लगाने के निर्देश वृद्धा श्रम के प्रबंधक को दिये साथ ही कलेक्टर को भवन की दर्दशा से अवगत कराते हूए हालात के फोटो भेजे। आगे क्या हुआ इस संबंध में शीघ्र ही कलेक्टर से संचालक मंडल मिलेगा। ताकि भवन को ठीक कराया जाकर इसका उपयोग जनहित की योजनाओं के लिए रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा किया जा सके।