मासूम गोदारा ने हलचल ट्रॉफी 2025 पर कब्जा जमाया

????????????????????????????????????

रतलाम 7 दिसंबर । आज रविवार को सज्जन मिल रोड स्थित आईटीआई खेल का मैदान में बाबुस क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में हलचल ट्रॉफी ट्रॉफी 2025 आयोजित की जा रही है। फाइनल में विजेता मासूम गोधरा रही जिसे मिल ₹100000 और चमचमाती हुई ट्रॉफी और उपविजेता रही पंचम गणेश को मिला 51000 रुपए का नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी गई।
आज के मुख्य भाजपा रतलाम जिला प्रभारी श्री प्रदीप पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, भाजपा वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, करण वशिष्ठ, मुरलीधर गुर्जर,रामबाबू शर्मा, सोनू यादव रहे। सभी अतिथियों का स्वागत मंच पर राकेश मिश्रा, नीलेश पटेल, प्रिंस बन्ना व समिति सदस्यों द्वारा स्वागत पुष्पमाला से किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि खेल प्रेमी, खिलाडी, बाबुस क्रिकेट क्लब एवं हलचल मंच आयोजन करने वाली पूरी टीम को मैं बधाई देना देता हूं।भाजपा रतलाम जिला प्रभारी प्रदीप पांडे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज गोधरा की टीम जीती है और पंचम गणेश की टीम दूसरे नंबर पर रही है। तो एक बार आप सब की जीत के लिए आप सबको बधाई। इस आयोजन कर्ता टोली को में प्रणाम करता हूं नमन करता हूं कि खेल में निरंतर नए-नए आयामो एवं उसके साथ आगे बढ़े ऐसी शुभकामनाएं। जब भी मैं सुबह देखता हूं रतलाम के लोग निरंतर ग्राउंड में बने रहते हैं और अपनी फिजिकल एक्टिविटी करते रहते हैं। सब मस्त रहे सब फिट रहे ऐसा ही आप सबको शुभकामनाएं देता हूं भारत माता की जय। कार्यक्रम संयोजक राकेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में बताया कि पिछले कई सालों से हलचल रंगमंच एवं बाबूस क्रिकेट क्लब शहर के हित के लिए, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए, रतलाम शहर के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है और भविष्य में भी करते रहेंगे इसके लिए हम कृत संकल्प है।
सर्वप्रथम मैच की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। आज 2 मैच खेले गये। जिसमें आज सेमीफाइनल में रिलायबल और मासूम गोदारा के बीच खेला गया।इसमें मासूम गोधरा ने जीत हासिल की। फाइनल मैच पंचम गणेश उज्जैन और मासूम गोधरा के बीच रहा। जिसमें टॉस मासूम गोधरा ने जीता और बल्लेबाजी की।मासूम गोधरा ने 111 रन बनाए जवाब में पंचम गणेश ने 68 रन बनाएं इस तरह मासूम गोदारा ने जीत हासिल की इसमें मैन ऑफ द मैच आमिर रहे। खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच की 23 शील्ड दी गई। मैन ऑफ द सीरीज मनीष गोधरा रहे। बेस्ट बॉलर कल्पेश गोधरा। बेस्ट फील्डर पारस गोधरा। बेस्ट बैट्समैन बिलाल गोधरा रहे।
हलचल ट्रॉफी के समय दानी प्रिंस बन्ना, रोहित पाल, छोटा राजन, शुभम पांचाल, ईश्वर सिंह, योगेंद्र सिंह जादौन, गोविंद मालवीय, निलेश शर्मा, रितेश गोसर, राजेश सोनकर,पंकज पोलार्ड, अमन महेश्वरी,प्रिंस बन्ना,रोहित पाल, संजू सैमसंग, ईश्वर सिंह, शुभम्, देवराज शाक्यवार एवं योगेंद्र सिंह जादौन, निलेश शर्मा,गोविंद मालवीय, रतन बाबा, रितेश गोसर, राजेंद्र सिंह, मितेश जैन, सागर प्रजापति, श्रीनिवास गोपी,अमर भुसार, विजय शाह,राजेश सोनकर,मिलन सिंह, विनोद यादव मास्टर,शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, विक्रम बाथव, मयूर त्रिपाठी, लखन राणा, प्रभु मेघवाल, महेद्र पोरवाल, मनोज ,निक्कू ,गोपी, ओंकार आदि कार्यकर्ता मैदान में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र सिंह जादौन ने किया तथा आभार नीलेश पटेल ने माना।उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक राकेश मिश्रा एवं निलेश पटेल ने दी।