


रतलाम। स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वर्णिम भारत फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य स्वदेशी मेले का समापन संपन्न हुआ l 10 दिवसीय मेले में स्वदेशी वस्तुओं के स्टॉल , स्वदेशी व्यंजन ,भव्य श्री राम मंदिर , आकर्षक झूले ,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण रहे l
स्वदेशी मेला शहरवासियों में स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूकता एवं आकर्षण की प्रेरणा का केंद्र रहा l शहरवासी अपने परिवार संग मेले में वस्तुएं खरीदने एवं मनोरंजन हेतु उपस्थित हुए एवं विभिन्न स्वदेशी उत्पादों का अनुभव लेकर वापस गए l मेले में शहर एवं अन्य राज्यों के स्वदेशी उत्पाद भी पसंद किए गए l मुख्य अतिथि श्रीमान सुधीर जी दाते ने स्वदेशी मेला आयोजन समिति को शुभकामनाएं प्रेषित कर मात्र सात दिवस की तैयारी में इतना भव्य मेला आयोजित तथा सुचारू रूप से संचालित करने पर मेला संयोजक वरुण पोरवाल, विभाग संयोजक स्वतंत्र पाल सिंह देवड़ा एवं अन्य सहसंयोजको को बधाई दी l आपने कहा कि ऐसे मेलों से लोगों में स्वदेशी वस्तुओं के प्रति लगाव उत्पन होता है एवं उन्हें अपनी जड़ से जुड़े होने का एहसास होता है l रतलाम का मेला इसी तर्ज पर आयोजित किया गया एवं यह प्रथम प्रयास अत्यंत की सफल रहा l
मेला संयोजक वरुण पोरवाल ने बताया कि 10 दिवसीय मेले मे शहर व आसपास के गांवों से करीब 50 हजार से अधिक लोगों का आगमन रहा , संपूर्ण पारिवारिक माहौल रहा एवं लोगों में मेले के प्रति उत्साह दिखाई दिया l पोरवाल ने संपूर्ण आयोजन समिति व सहसंयोजकों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया l पोरवाल ने बताया कि अगले वर्ष फिर इसी तर्ज पर स्वदेशी मेला आयोजित किया जाएगा एवं उसमें वनवासी अंचल के विभिन्न उत्पाद एवं अन्य राज्यों से भी उत्पादों को स्थान मिलेगा l साथ ही रोजगार के भी अवसर प्रदान किए जाएंगे l
इस अवसर पर शहर के स्वदेशी वस्तुओं को देश विदेश में स्थान देने वाली हस्तियों को भी संस्था से स्वदेशी सम्मान प्रदान किया गया जिसमें प्रमुख तौर पर मोतीलाल पाटीदार, ओमप्रकाश त्रिवेदी, राजेश पगारिया ,अशोक पोरवाल, प्रवीण कटारिया, अनोखी लाल कटारिया, नीरज फूडस, सुरेश कटारिया, निमंत्रण डेवलपर आदि शामिल रहे l
इस अवसर पर मनोहर पोरवाल निर्मल कटारिया, अनीता कटारिया आयोजन समिति के विभाग संयोजक स्वतंत्रपाल सिंह देवड़ा, सहसंयोजक ललित चोपड़ा, श्रीकांत डोसी ,विशाल डांगी, संजय बाफना, ओमप्रकाश पुरोहित एवं बड़ी संख्या में आम जन उपस्थिति रहे l