स्वास्थ्य मंत्री ने सुनारी सलामतपुर में गौशाला निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

रायसेन | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने रायसेन जिले के सुनारी सलामतपुर में गौशाला निर्माण कार्य भूमिपूजन किया। गौशाला के भूमिपूजन के शुभ अवसर पर डॉ चौधरी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि गोशाला के निर्माण के साथ साथ उसका संचालन सही तरीके से किये जाने पर ही गोशाला निर्माण का उद्देश्य पूर्ण होगा। ये कार्य सेवा का कार्य है।
गायों के सड़कों पर बैठने से वाहन दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहती है। गोशाला बनने से इस समस्या के निराकरण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन और संचालन के लिए गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके लिए गौशालाओं में गौकाष्ठ, गोबर गैस, जैविक खाद सहित कीटनाशक निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
उन्होने बताया कि राजीव नगर में सड़क निर्माण करवाया जाएगा।इसी प्रकार बारला से बटिया रोड, बगोद से अमरावत रोड भी बनवाया जाएगा।लगातार अनेक विकास कार्य रायसेन में कराए जा रहे हैं। क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डा जयप्रकाश किरार, सांचीजनपद अध्यक्ष श्री एस मुनियन, सरपंच श्री मूलचंद यादव भी उपस्थित थे।