कोरोना से बचाव सुरक्षा के लिए जिले में धार्मिक मेलों के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा

जिला स्‍तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में लिया गया निर्णय

नीमच | कोरोना से बचाव व सुरक्षा के लिए जरूरी है कि सभी लोग घर से बाहर निकले तो मास्‍क अनिवार्य रूप से पहने। दो गज की दूरी, है जरूरी, सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करें। स्‍वयं मास्‍क लगाये और दूसरे को भी प्रेरित करें। यह बात कलेक्‍टर श्री मयंक अग्रवाल ने रविवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष में कोविड-19 से बचाव व सुरक्षा उपायो पर चर्चा के लिए आयोजित जिला स्‍तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में कही। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष सांगवान,एडीएम श्री एस आर नायर,अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षकश्री एसएस कनेश व अन्‍य अधिकारी तथा समूह के सदस्‍यगण सर्वश्री रविन्‍द्र मेहता, निखार गोयल, अशोक जोशी भी उपस्‍थि‍त थे।
बैठक में सर्वसम्‍मति निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में जिले में महाशिवरात्री, नवरात्रि, गुड फ्रायडे इस्‍टर व अन्‍य अवसरों पर धार्मिक मेलों, जलसा, जुलूस, रैली आदि पर रोक रहेगी। आमजन, श्रृद्धालु सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन करते हुए दर्शन कर सकेगें। परन्‍तु धार्मिक स्‍थलों के परिसर में रूकना, भीड करना प्रतिबधित रहेगा। धार्मिक स्‍थलों, परिसरों के आस-पास व पहुच मार्गो पर भण्‍डारा, लंगर, स्‍टॉल आदि लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। आम श्रृद्धालु धार्मिक स्‍थलों पर दर्शन कर सकेगें। धार्मिक स्‍थलों परिसरों पर श्रृद्धालुओं के ठहरने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
बैठक में कलेक्‍टर श्री अग्रवाल ने निजी अस्‍पतालों में उपचार के लिए आने वाले संग्दिध मरीजों की सूची प्राप्त कर, सबंधित मरीज से संपर्क कर, उनके कोरोना जॉच सेम्‍पल लेने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर श्री अग्रवाल ने कहा,कि आगामी त्‍यौहारों पर धार्मिक स्‍थलों में दर्शन हो सकेगें, परन्तु भीड-भाड प्रतिबंधित रहेगी।
कलेक्‍टर श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले में कोविड टीकाकरण कार्य जारी है। तीन निजी अस्‍पतालों में भी कोविड का टीकाकरण कार्य जल्‍दी ही शुरू हो जाएगा। लोग कोविन पोर्टल या आरोग्‍य सेतु पोर्टल पर पंजीयन करवाकर अपनी बारी आने पर निर्धारित दिन व केन्‍द्र पर जाकर टीकाकरण करवा सकते है। कलेक्‍टर ने टीकाकरण की वार्डवार जानकारी का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी सीएमएचओ को दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री सूरजकुमार वर्मा ने कहा कि कोरानो संक्रमण नही बढे, इसके लिए सर्तकता एंव सावधानी बरतना जरूरी है। लोग सौशल डिस्‍टेसिंग का पालन करे, मॉस्‍क लगाएं। उन्‍होने, कहा कि आगामी त्‍यौहारों पर धार्मिक स्‍थलों पर भी सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन अनिवार्य रहेगा। बैठक में समूह सदस्‍गणों ने भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए।