रतलाम। नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी आफ पेंशनर एसोसिएशन नई दिल्ली से संबंध सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन रतलाम की महिला पेंशनर समिति द्वारा 8 मार्च सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रात: 11.30 से महिला सामाजिक दायित्व का निर्वाह करें, पर व्याख्यानमाला का आयोजन होटल स्वाद दो बत्ती रतलाम पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुलोचना शर्मा, समाजसेवी राधारानी गोविंदलाल शर्मा, एसोसिएशन की संरक्षक सुश्री हंसी शिवानी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा ।
पेंशनर महिला समिति अध्यक्षा श्रीमती प्रेमलता जैन सचिव जया शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष निशा, कल्पना शर्मा, वीणा मोदी, सुशीला राठौड़, लक्ष्मी चौहान, किरण राजावत सीता वर्मा आदि सभी ने महिला पेंशनर कर्मियों से 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है। सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन के संरक्षक सुश्री हंसी शिवानी द्वारा अपने नाती को सरस्वती (पुत्री) प्राप्त होने पर कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिला पेंशनरों को भेंट प्रदान करेगी, साथ ही एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के महेंद्रसिंह राठौड़ द्वारा भी समस्त महिला पेंशनरों को साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।