कर्म और परमात्मा से कोई छिपा हुआ नहीं है वहां सब का न्याय बराबर होता है – राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश

चेन्नई (एमकेबी नगर एसएस जैन संघ) 8 दिसंबर। हमारे द्वारा किए गए कार्यों से किसी की भावना आहत होती है ,दिल दुखता है ,और उसके अंतर मन से निकलने वाली बद्दुआ इंसान को खाक में मिला देती हैl उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने संबोधित करते कहा कि शक्तिशाली हो अथवा बलशाली हो बेकसूरों पे जुल्म करता है, और सोचता यह मेरा क्या बिगाड़ लेगा यह उसकी अज्ञान दशा हैl
मुनि कमलेश ने बताया कि इंसान तो क्या पशुओं से निकलने वाली बददुआओं से पैसा परिवार तो क्या साक्षात परमात्मा भी नहीं बचासकते हैl उन्होंने कहा कि अदालत कानून कोर्ट में रिश्वत देकर बच सकता है, उनको धोखा दे सकता है, चालाकी चल सकती है, परंतु परमात्मा के यहां पर किसी का जैक और चेक नहीं चलता है देर हे अंधेर नहीं l
राष्ट्र संत ने कहा कि दुखी गरीब और सामान्य आत्मा आपका मुकाबला तो नहीं कर सकती ,लेकिन उसकी बद्दुआ जन्म जन्मांतर तक आपका पीछा नहीं छोड़ेगी l जैन संत ने कहा कि व्यक्ति शेर, सांप, अग्नि, हथियार आदि से डरता हैl परंतु अपने द्वारा किए हुए दुष्कर्मों को करते हुए सोचता है कौन देख रहा है यह उसकी सबसे बड़ी नादानी है l कर्म और परमात्मा से कोई छिपा हुआ नहीं है वहां सब का न्याय बराबर होता है l
अंत में कहा कि श्रवण कुमार की बद्दुआ से राजा दशरथ भी नहीं बच सके ,तो आपकी और मेरी क्या हैसियत है ,कर्मों के डर से बुरे काम पर अंकुश लगाने वाला ही सच्चा ज्ञानी है l वाणी भूषण वीरेंद्र मुनि जी ने कहा कि विश्व के सभी धर्म का सार है बददुआओं से बचने का प्रयास करें l संघ प्रमुख अनिल दोषी सज्जन सुराणा हीरालाल कांठेड़ प्रदीप विनयक्या कमल खिवेसरा गुरु भगवंतो का अभिनंदन किया।