रतलाम 8 दिसम्बर । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतलाम सुश्री नीना आशापुरे ने बताया कि कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतलाम के जिला मुख्यालय रतलाम पर दो अनुपयोगी शासकीय वाहन की सार्वजनिक नीलामी “जैसी स्थिति में है उसी स्थिति में” 16 दिसम्बर 2025 मंगलवार को दोपहर 2 से 3 बजे के मध्य की जाएगी । अनुविभाग जिला न्यायालय रतलाम में 15 दिसम्बर 2025 को 5 बजे तक बोलिदारों को उक्त वाहन हेतु नकद धरोहर राशि जमा कराना होगी। साथ ही बोली अंतिम होने पर जमा कराई गई धरोहर राशि के समायोजन पश्चात शेष संपूर्ण धनराशि का भुगतान बोली अंतिम होने के अगले कार्य दिवस तक जमा करना होगी और असफल बोलीदार की धरोहर राशि नीलामी कार्यवाही संपूर्ण होने के पश्चात वापस लोटाई जाएगी।