एंटरप्रिन्योर कॉफी क्लब ECC गठन एक सराहनीय प्रयास

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुई जिलाधीश महोदया

रतलाम। उद्यमिता विकास केंद्र (सेडमैप) रतलाम द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रतलाम के मार्गदर्शन में एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब (ECC) के सहयोग से एक दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम (EDP) उद्योग भवन, औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मिशा सिंह, जिलाधीश रतलाम तथा विशिष्ट अतिथि मनोज शर्मा, अधीक्षण अभियंता मध्य प्रदेश विद्युत मंडल और विशेष अतिथि अतुल बाजपेई, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रतलाम उपस्थित रहे।
जिलाधीश महोदया ने रतलाम के तीनों प्रमुख औद्योगिक संगठनों मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स रतलाम, संभागीय उद्योग संघ तथा नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर एसोसिएशन द्वारा गठित एंटरप्रिन्योर कॉफी क्लब की सराहना कर रतलाम के औद्योगिक विकास के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया, उन्होंने ECC क्लब को अपना मार्गदर्शन एवं सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया, सहभोज पर चर्चा कर उन्होंने रतलाम के उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की।
अधीक्षण अभियंता मनोज शर्मा ने शहर के उद्योगपतियों को विद्युत संबंधी समस्याओं के संबंध में आश्वासत किया कि वे जनवरी माह तक विद्युत संबंधित समस्याओं का पूर्ण रूप से निराकरण करने का प्रयास करेंगे जिससे कि मध्य प्रदेश विद्युत मंडल रतलाम उद्योगों के विकास में सहायक बन सके।
अपने उद्बोधन में वरुण पोरवाल, प्रदेश सचिव मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बताया कि वर्षों पूर्व रतलाम प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र था परंतु कई वर्षों से रतलाम औद्योगिक प्रगति में अन्य शहरों से पिछड़ गया है, हम उद्यमियों को विभिन्न प्रशासनिक विभागों से निरंतर सहयोग की आवश्यकता है जिससे फिर से उद्योगपति वही औद्योगिक मुकाम प्राप्त कर सके जो वर्षों पूर्व हुआ करता था। उन्होंने माननीय जिलाधीश महोदया को एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब के उद्देश्य के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
RAMP योजना के तहत MSME मंत्रालय अंतर्गत MP Laghu Udyog Nigam द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रतलाम जिले के लगभग 85 से अधिक उद्यमियों ने सहभागिता कर MSME योजना,औद्योगिक विकास, विद्युत समाधान, एक्सपोर्ट गाइडेंस, शासकीय योजनाएँ, GEM Portal, Startup Policy, Digital Marketing और E-Commerce जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का सफल संचालन विजय चौरे, जिला समन्वयक सेडमैप द्वारा किया गया। उद्बोधन वरुण पोरवाल, प्रदेश सचिव मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दिया। आभार प्रदर्शन वैभव कुमार जैन, अध्यक्ष नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर एसोसिएशन तथा संदीप व्यास, अध्यक्ष संभागीय उद्योग संघ द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती मिश्रा सिंह जिलाधीश रतलाम का स्वागत रतलाम की प्रमुख औद्योगिक संस्थाओं संभागीय उद्योग संघ के अध्यक्ष संदीप व्यास, मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश सचिव वरुण पोरवाल, नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव कुमार जैन एवं लघु उद्योग भारती रतलाम के अध्यक्ष अनिल सारड़ा द्वारा किया गया। उद्योगपतियों को जिलाधीश द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और अंत में सहभोज रखा गया।
इस अवसर पर प्रदीप मल्होत्रा, रमेश सोनी, ललित चोपड़ा, रोहित मालपानी, अमन चावला, दीप जैन, आशीष जैन , चंद्रप्रकाश अवतानी, मनोहर कुमावत, मुकेश सोनी, रूपमन्यू मल्होत्रा आदि गणमान्य उद्योगपति उपस्थित रहे।