कलेक्टर मिशा सिंह ने अधिक समय से लंबित 10 आवेदनों पर संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में की सुनवाई

रतलाम 9 दिसंबर। शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने नवाचार करते हुए आज की जनसुनवाई में ऐसे आवेदन जो अधिक समय से लंबित थे, पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर कक्ष में संबंधित आवेदनकर्ता एवं संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में समस्या को सुना एवं समाधान के लिए विभाग प्रमुख को निर्देशित किया। आज कलेक्टर ने चयनित 10 आवेदको को समक्ष में सुना जिसमें से 6 का समाधान हो जाने पर नस्तीबद्ध कर दिया गया। दो आवेदनों पर खनिज अधिकारी को शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। दो आवेदनों का निराकरण संबंधित विभाग प्रमुख को एक सप्ताह में करने के निर्देश दिए।

Play sound