कलेक्टर द्वारा विकासाधीन औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया

रतलाम 9 दिसंबर। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा अल्कोहल प्लांट की 10.91 हेक्टयर भूमि पर विकासाधीन औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा विकास कार्यो का अवलोकन किया गया एवं औद्योगिक क्षेत्र में विकास उपरांत उपलब्ध होने वाले भूखण्डों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्युत विभाग से प्राकलन प्राप्त होने में देरी को लेकर पत्र जारी करने, औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिको हेतु ठहरने की व्यवस्था की संभावना तलाशने एवं क्षेत्र में वृक्षारोपण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रतलाम के महाप्रबंधक श्री अतुल बाजपेई एवं लघु उद्योग निगम संभाग इंदौर के प्रबंधक श्री रोहन डामोर उपस्थित थे।