


रतलाम। JSG एमपी रीजन द्वारा नवंबर माह की गतिविधि के रूप में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन JSG उमंग नीमच ग्रुप द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत एमपी की बहुत सारी टीमों ने भाग लिया। इसमें JSG संगिनी उमंग रतलाम की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस चित्रकला प्रतियोगिता में प्राकृतिक संपदा व ऑपरेशन सिंदूर पर चित्र बनाना थे। जिसमें ग्रुप की प्रीति जैन ,सरोज चत्तर, हंसा गादीया ,सुनीता कटारिया, कल्पना जैन, स्नेहलता धाकड़, चंचल जैन ,किरण जैन, सुनीता डांगी ,व रेनू लूनिया ने आकर्षक चित्र बनाए। इन सभी प्रतियोगियो व उमंग परिवार को ग्रुप अध्यक्ष रेनु लुनिया द्वारा एमपी रिजन में प्रथम आने पर बधाई दी गई साथ ही नीमच JSG उमंग ग्रुप व जजेस को धन्यवाद दिया। यह जानकारी ग्रुप सचिव निर्मला पटवा व अनिता कोठारी द्वारा दी गयी।