द्विव्यांगजन व वृद्धजनों का विधायक सभागृह में डॉक्टरों ने किया परीक्षण

रतलाम । नगरीय क्षेत्र रतलाम के दिव्यांगजन को उपकरण एवं कृत्रिम अंग तथा वृद्धजनों को सहायक उपकरण प्रदाय किये जाने हेतु 07 मार्च रविवार को विधायक सभागृह में प्रातः 11ः00 बजे से षिविर का आयोजन किया जिसमें 39 दिव्यांगजन व 21 वृद्धजनों का परीक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिनाक्षी सिंह व एलमेको के डायरेक्टर श्री उमेष झालानी की उपस्थिति में किया गया है।
आयोजित षिविर में उज्जैन से आई एलमेको की 9 सदस्य टीम द्वारा 39 द्विव्यांगजन व 21 वृद्धजनों का परीक्षण किया गया परीक्षण पष्चात पाये गये ऐसे द्विव्यांगजन व वृद्धजन जिन्हे क्रत्रिम अंग व उपकरण की आवष्यकता है प्रदान किये जायेंगे।
षिविर में अस्थि रोग विषेशज्ञ चन्दन भारतीय, दंत रोग विषेशज्ञ डॉ0 भारत षर्मा, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ0 हितेष गायकवाड़ सहित स्टॉफ द्वारा द्विव्यांगज व वृद्धजनों का परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःषक्त कल्याण विभाग श्री सुरेन्द्रसिंह चौहान, समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी आयुशी पालीवाल, लेखापाल श्री जगदीष पांचाल के अलावा सर्वश्री हेमन्त राहौरी, दिनेष राठौड, राकेष उपाध्याय सहित द्विव्यांगजन व वृद्धजन उपस्थित थे।