रतलाम । महिला पेंशनर शासकीय सेवा में रहते हुए सामाजिक दायित्वों का निर्वाह नहीं कर पाती है, वह सेवानिवृत्ति के पश्चात सामाजिक दायित्वों का निर्वाह कर ना केवल ऊर्जावान बने बल्कि स्वस्थ भी रहे उपरोक्त विचार सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन की पेंशनर महिला समिति द्वारा आयोजित महिला पेंशनर सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करें व्याख्यानमाला में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डॉ सुलोचना शर्मा ने व्यक्त किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष वयोवृद्ध सुश्री हंसी शिवानी ने कहां की संस्कारी संस्कारों का जवाबदारी से निर्वाह कर स्वस्थ रहें सुखी रहें! विशेष अतिथि सरिता सैमसंग मुख्य मेट्रन ने सेवानिवृत्ति के पश्चात किस प्रकार से स्वस्थ रहे स्वास्थ्यवर्धक टिप्स प्रस्तुत कर स्वस्थ रहने की सलाह दी! स्वागत उद्बोधन पेंशनर समिति की अध्यक्ष प्रेमलता जैन ने दिया। इस अवसर पर सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे फेडरेशन के पदाधिकारी कामरेड गोविंद लाल शर्मा, एच एन जोशी ,आई एल पुरोहित ,प्रकाश व्यास ,श्यामसुंदर दुबे उपस्थित थे जिनका महिला समिति ने शाल श्रीफल से सम्मान किया। सम्मेलन में उपस्थित सभी महिलाओं को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के महेंद्रसिंह राठौड़ द्वारा साल से सम्मानित किया गया एवं सुश्री हंसी शिवानी मैडम द्वारा महिलाओं को भेंट प्रदान की गई! इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। आभार सचिव जया शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। सम्मेलन में संतोष निशा, कल्पना शर्मा, वीणा मोदी, सीता वर्मा, अवंता शर्मा, लक्ष्मी चौहान, श्यामा, ईलन सेमसंग, सुजाता एलेग्जेंडर, सुशीला राठौड़, सुमित्रा शर्मा, किरण नायर, पुष्पा सिसोदिया, आशा गुप्ता, आदि उपस्थित थे।